झीलों की नगरी में संगीत का महाकुंभ 9 से

BY — February 7, 2018

वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल की तैयारियां पूरीं, शंकर, एहसान, लॉय की तिकड़ी सहित फिलिपिंस द रैनसम कलेक्टिक होंगे आकर्षण

उदयपुर। बस एक दिन बाद तीन दिन के लिए राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक डेस्टिनेशन बन जाएगी। कई नामी संगीत सितारों से शहर की सुबह-दोपहर और शामें गुलजार होंगी जिनमें यादगार तरानों की पेशकश संगीत प्रेमियों को आनंद रस से भाव-विभोर कर देंगी। मौका होगा वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टकल के तीसरे सीजन का।

वंडर सीमेंट और राजस्थान टूरिज़्म के साथ हिंदुस्तान जिंक के साझे में हो रहे इस संगीत महाकुंभ की संकल्पना और प्रोडक्शन सहर ने किया है। फेस्टिकल का आयोजन 9] 10 औैर 11 फरवरी को होगा। सांस्कृतिक विविधता के सेतू बने इस समारोह में पहले दिन संगीत प्रेमियों को भारत की मशहूर संगीत शंकर, एहसान और लॉय की तिकड़ी ‘ब्रेथलेस‘ होकर झूमने पर मजबूर कर देगी तो फिलीपिंस द रैनसम कलेक्टिव के भावपूर्ण संगीत का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। अबकी बार समारोह में देश-विदेश के कलाकारों के साथ ही राजस्थानी कलाकार भी धूम मचाते नजर आएंगे। इसके अलावा तीनों दिन शहर में तीन वेन्यूज पर जाने-माने बैंड्स और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां भी होंगी।

तैयारियों को अंतिम रूप : फेस्टिवल के वेन्यूज गांधी ग्राउंड, फतहसागर सहित अमराई घाट पर बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। फतहसागर पाल पर लहरों के बीच संगीत का आनंद लेने के लिए विशेष स्टेज बनाया गया है, साथ ही दर्शकों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है तो गांधी ग्राउंड में भव्य स्टेज व दर्शक दीर्घा बनाने का काम देर रात तक जारी था। संगीत प्रस्तुतियों को यादगार बनाने के लिए विशेष ऑडियो अरेंजमेंट भी किया जा रहा है।

दिखेगा मिली-जुली संस्कृति का समन्वय : फेस्टिवल के निदेशक संजीव भार्गव ने बताया कि इस महोत्सव के पिछले दो संस्करणों के दौरान दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 50 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। फ्रांस, अमेरिका, नेपाल, स्पेन, इटली, थाईलैंड और भारत के कलाकारों के साथ संगीतप्रेमियों को जैज, क्लासिकल, रॉक और पॉप संगीत के स्वाद के साथ ही भारतीय संस्कृति को करीब से देखने का अवसर दिया। इस बार संगीतप्रेमियों को स्पेन के प्रसिद्ध बैंड एक्सारांग और ब्राजीलियाई सिंगर फ्लाविया कोएल्हो और कई अन्य कलाकारों के लाइव परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगे जो देश में पहली बार परफॉर्म करेंगे।

उदयपुर में लगातार तीसरी बार आयोजित किए जा रहे वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का उद्देश्य राजस्थान में एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन की स्थापना करना और साथ ही दक्षिण एशिया में वर्ल्ड म्यूजिक के लिए उदयपुर को एक बड़े गंतव्य के तौर पर स्थापित करना है। इतने बड़े स्तर का आयोजन विभिन्न आयु वर्ग और कार्यों से जुड़े संगीतप्रेमियों को साथ लाना है। यह एक ऐसा वार्षिक आयोजन है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय और देशी पर्यटक अपने सालाना यात्रा कैलेंडर में जरूर शामिल कर रहे हैं। इस वर्ष हमने दुनिया भर के संगीतकारों की बेहतरीन श्रृंखला के साथ फेस्टिवल को नए स्तर पर ले जाने की योजना बनाई है जो फेस्टिवल के दौरान परफॉर्म करेंगे। सुबह विचारमग्न संगीत सुनने को मिलेगा तो दोपहर में झील किनारे रोमांटिक मूड देखने को मिलेगा। खूबसूरत शामों में युवा संगीत सुनने को मिलेगा जो हर उम्र, समूह और समाज के हर तबके के लोगों को एक साथ लाएगा। फेस्टिकल में प्रवेश निःशुल्क है।

यह रहेगा कार्यक्रम : इस तीन दिवसीय आयोजन में 9 फरवरी को देश की ख्यातनाम संगीत तिकड़ी शंकर, अहसान, लॉय के साथ ही ओआई डिप्नोई (इटली), फ्लेविया कोएल्हो (ब्राजील) प्रस्तुतियां गांधी ग्राउंड पर होंगी।

10 फरवरी सुबह 8 बजे के सत्र में आमेट की हवेली, अमराई घाट पर फ्रांस, स्पेन और ग्रीस के पेट्राकीस, लोपेज क कैमरिन का ट्रायो व सुभद्रा देसाई, दोपहर के सत्र में अमेरिका व भारत के शुभ सरन व दल तथा माटी बानी समूह के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। शाम को थाइलैण्ड के एशिया सेवन समूह की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का आगाज होगा। बिपुल छत्री व ट्रेवलिंग बैंण्ड व अस्तित्व इंडिया की धूम मचेगी। उसके बाद फ्रांस के नो-जेज वैश्विक म्यूजिक के तराने छेड़ेंगे। वहीं 11 फरवरी की सुबह 8 बजे के सत्र में आमेट की हकेली, अमराइ घाट पर अरुणा श्रीराम और डोमेनिक वेलार्ड, दोपहर के सत्र में स्विटजरलैण्ड के अमीने व हामजा, भारत के अंकुर तिवारी की पेशकश होगी जबकि शाम के कार्यक्रमों की शुरुआत फिलिपाइंस के द रेन्सम कलेक्टिव करेंगे। इसके बाद भारत के आनंद भास्कर कलेक्टिव, बटरिंग ट्रायो इजराइल स्पेन के सारंगो दल की प्रस्तुति होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *