त्रिदिवसीय उदयपुर वर्ल्ड म्युजिक फेस्टिवल आज से, तैयारियां पूर्ण

BY — February 8, 2018

उदयपुर/राजस्थान टूरिज़्म, वंडर सीमेंट, हिंदुस्तान जिंक व सहर के साझे में उदयपुर में 9 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले उदयपुर वर्ल्ड म्युजिक फेस्टीवल को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के साथ ही अन्य सभी महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया एवं विविध दायित्वों की समीक्षा की।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुभाष चंद शर्मा, यूआईटी के ओएसडी ओ.पी.बुनकर, नगर निगम के उपायुक्त भोजकुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्ष रत्नू, वृत्ताधिकारी (पश्चिम) गोपाल सिंह, अधिशाषी अभियंता (नगर निगम) मनीष अरोड़ा, पर्यटन उपनिदेशक सुमिता सरोच, पर्यटन अधिकारी विवेक जोशी ने समारोह के मुख्य संयोजक संजीव भार्गव के साथ सभी कार्यक्रम स्थलों पर यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, दर्शक दीर्घा व्यवस्था सहित कार्यक्रमों ने प्रभावी एवं सुनियोजित ढंग से क्रियान्विति को लेकर विस्तार से चर्चा की। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को उनके संबंधी दायित्वों एवं व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से सम्पादित करने के निर्देश दिए।

आज बिखरेगा शंकर, एहसान और लॉय की तिकड़ी का जादू : श्री भार्गव ने बताया कि सांस्कृतिक विविधता के सेतू बने इस समारोह में पहले दिन संगीत प्रेमियों को भारत की मशहूर संगीत शंकर, एहसान और लॉय की तिकड़ी ‘ब्रेथलेस‘ होकर झूमने पर मजबूर कर देगी तो फिलीपिंस द रैनसम कलेक्टिव के भावपूर्ण संगीत का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। अबकी बार समारोह में देश-विदेश के कलाकारों के साथ ही राजस्थानी कलाकार भी धूम मचाते नजर आएंगे। इसके अलावा तीनों दिन शहर में तीन वेन्यूज पर जाने-माने बैंड्स और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां भी होंगी। फेस्टिवल के वेन्यूज गांधी ग्राउंड, फतहसागर सहित अमराई घाट होंगे।

जैज, क्लासिकल, रॉक और पॉप संगीत के साथ दिखेगी भारतीय संस्कृति

इस बार फ्रांस, अमेरिका, नेपाल, स्पेन, इटली, थाईलैंड और भारत के कलाकारों के साथ संगीतप्रेमियों को जैज, क्लासिकल, रॉक और पॉप संगीत के स्वाद के साथ ही भारतीय संस्कृति को करीब से देखने का अवसर दिया। इस बार संगीतप्रेमियों को स्पेन के प्रसिद्ध बैंड एक्सारांग और ब्राजीलियाई सिंगर फ्लाविया कोएल्हो और कई अन्य कलाकारों के लाइव परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगे जो देश में पहली बार परफॉर्म करेंगे।

उदयपुर को मिलेगी विशिष्ट पहचान

उदयपुर में लगातार तीसरी बार आयोजित किए जा रहे वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का उद्देश्य राजस्थान में एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन की स्थापना करना और साथ ही दक्षिण एशिया में वर्ल्ड म्यूजिक के लिए उदयपुर को एक बड़े गंतव्य के तौर पर स्थापित करना है। इतने बड़े स्तर का आयोजन विभिन्न आयु वर्ग और कार्यों से जुड़े संगीतप्रेमियों को साथ लाना है।

नवाचार लुभाएंगे

यह एक ऐसा वार्षिक आयोजन है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय और देशी पर्यटक अपने सालाना यात्रा कैलेंडर में जरूर शामिल कर रहे हैं। इस वर्ष हमने दुनिया भर के संगीतकारों की बेहतरीन श्रृंखला के साथ फेस्टिवल को नए स्तर पर ले जाने की योजना बनाई है जो फेस्टिवल के दौरान परफॉर्म करेंगे।

सुबह से शाम तक गूंजेगी संगीत की धुन

सुबह विचारमग्न संगीत सुनने को मिलेगा तो दोपहर में झील किनारे रोमांटिक मूड देखने को मिलेगा। खूबसूरत शामों में युवा संगीत सुनने को मिलेगा जो हर उम्र, समूह और समाज के हर तबके के लोगों को एक साथ लाएगा। फेस्टिकल में प्रवेश निःशुल्क है।

यह रहेगा कार्यक्रम

इस तीन दिवसीय आयोजन में 9 फरवरी को देश की ख्यातनाम संगीत तिकड़ी शंकर, अहसान, लॉय के साथ ही ओआई डिप्नोई (इटली), फ्लेविया कोएल्हो (ब्राजील) प्रस्तुतियां गांधी ग्राउंड पर होंगी।

10 फरवरी सुबह 8 बजे के सत्र में आमेट की हवेली, अमराई घाट पर फ्रांस, स्पेन और ग्रीस के पेट्राकीस, लोपेज क कैमरिन का ट्रायो व सुभद्रा देसाई, दोपहर के सत्र में अमेरिका व भारत के शुभ सरन व दल तथा माटी बानी समूह के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। शाम को थाइलैण्ड के एशिया सेवन समूह की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का आगाज होगा। बिपुल छत्री व ट्रेवलिंग बैंण्ड व अस्तित्व इंडिया की धूम मचेगी। उसके बाद फ्रांस के नो-जेज वैश्विक म्यूजिक के तराने छेड़ेंगे।

वहीं 11 फरवरी की सुबह 8 बजे के सत्र में आमेट की हकेली, अमराइ घाट पर अरुणा श्रीराम और डोमेनिक वेलार्ड, दोपहर के सत्र में स्विटजरलैण्ड के अमीने व हामजा, भारत के अंकुर तिवारी की पेशकश होगी जबकि शाम के कार्यक्रमों की शुरुआत फिलिपाइंस के द रेन्सम कलेक्टिव करेंगे। इसके बाद भारत के आनंद भास्कर कलेक्टिव, बटरिंग ट्रायो इजराइल स्पेन के सारंगो दल की प्रस्तुति होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *