एनकाउंटर में आने का न्यौता स्वीकारा केन्द्रीय खेल मंत्री राठौड़ ने

BY — February 9, 2018

खली के साथ दिल्ली पहुंचे आयोजक

उदयपुर। इंडियन रेसलिंग एंटरटेनमेंट की ओर से खेलगांव में 24 फरवरी को राजस्थान में पहली बार होने वाली लाइव रेसलिंग के उद्घाटन समारोह में आने का न्यौता केन्द्रीय खेलमंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने स्वीकार कर लिया है।

शुक्रवार को नई दिल्ली में श्री राठौड़ को निमंत्रण देने गए खली सहित आयोजकों को राठौड़ ने कहा कि यदि अन्य कोई आवश्यक कार्य नहीं हुआ तो वे निश्चय ही कार्यक्रम में हिस्सा लेने उदयपुर आएंगे। इसके बाद राठौड़ ने राजस्थान में खेलों को बढ़ावा देने और विशेषकर अन्तरराष्ट्रीय स्तर के इस तरह के आयोजन होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में आगे आने की जरूरत है। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के सान्निध्य में खली के नेतृत्व में आयोजकों अर्जुन पालीवाल, तुषार मेहता, अशोक शर्मा आदि ने श्री राठौड़ को निमंत्रण पत्र दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *