Header Banner

मूक बधिर युवक-युवती पर आधरित साईलेन्ट लव वीडियो गाने का पोस्टर लान्च

BY — February 9, 2018

उदयपुर। करणराम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले एम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेन्ट के सहयोग से शहर के युवा करण माधवानी पर बन रहे साईलेन्ट लव वीडियो के गाने के पोस्टर का विमोचन किया गया। गाने की कहानी मूक-बधिर युवक-युवती के पनपे प्यार इर्द-गिर्द घुमती है।

करण माधवानी ने बताया कि यह वीडियो साईलेन्ट प्यार की एक कहानी है जिसका फिल्मांकन शहर एवं आस-पास के दर्शनीय स्थलों पर किया जा रहा है। वीडियो शीघ्र ही ही तैयार हो कर उसे यू-ट्यूब पर लाॅन्च किया जायेगा। मुकेश माधवानी ने बताया कि गाने का फिल्मांकन महेश सेन एवं निर्देशन राज सेन द्वारा किया जा रहा है। पोस्टर विमोचन में सोनल जायसवाल, राज सेन, महेश सेन, हिमांशु पालीवाल, देवराज चन्देल ने सहयोग दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply