Header Banner

समाजों में धूमधाम से मनाया ढूंढोत्सव

BY — March 3, 2018

उदयपुर। मेनारिया समाज पानेरियों की मादड़ी, सोनी समाज आदि में सामूहिक ढूंढ का रंगबिरंगा कार्यक्रम बड़े धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया।

मेनारिया समाज ग्रामसभा अध्यक्ष जगदीशचन्द्र कचरावत ने बताया कि सर्वप्रथम प्रातः होली चौक में मेनारिया समाज के ढूंढ वाले सभी बाल गोपाल को होली की परिक्रमा हेतु लाया गया। उसके उपरान्त दोपहर 12.30 बजे होली चैक नोहरे में सामूहिक ढूंढ का सांस्कृतिक आयोजन धूमधाम से हुआ, जिसमें मेनारिया समाज पानेरियों की मादड़ी के 48 बाल गोपाल को ढूंढोत्सव हेतु लाया गया, सभी परिवार जन अपने-अपने बच्चों को बड़े ही सुन्दर तैयार करके लाये। सायं 6 बजे से होली चैक नोहरे में सामूहिक स्नेहभोज का कार्यक्रम किया गया जिसमें मेनारिया समाज के वृद्धजन, नौजवान, माताएं और बहिनें लगभग 5000 ग्रामवासी ने स्नेहभोज ग्रहण किया एवं बाल गोपाल को आशीर्वाद प्रदान किया। यह जानकारी मेनारिया समाज ग्राम सभा के प्रवक्ता कैलाश मेनारिया ने दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply