Header Banner

प्रारूप समिति की बैठक में भाग लेने रघुवीर मीणा दिल्ली रवाना

BY — March 3, 2018

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रारूप समिति में सदस्य

उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 16, 17, 18 मार्च को प्रस्ता वित राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां प्रारम्भ हो गई हैं। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद 8 वर्षों के पश्चारत् कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन मार्च में प्रस्तावित है।

अधिवेशन के लिये मुद्दे प्रारुप तैयार करने हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा एक समिति का गठन किया गया है जिसमें पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा को भी समिति में सम्मिलित किया गया है। प्रारूप समिति का अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बनाया गया है। समिति के संयोजक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक है।
प्रारुप समिति की प्रथम बैठक रविवार को दोपहर 2 बजे, 15 रकाबगंज रोड़, (कांग्रेस वार रुम) में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानमंत्री माननीय मनमोहन सिंह करेंगे। पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा बैठक में भाग लेने शनिवार शाम ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए।
प्रारुप समिति के अन्तर्गत एक उप समिति का गठन किया गया है । उप समिति कृषि, रोजगार, एवं गरीबी उन्मूलन जैसे मुद्दों पर एजेण्डा तैयार करेगी । इस समिति में पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा सम्मिलित किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply