हीरो की पेशन एक्स प्रो का नया माडल लान्च

BY — March 14, 2018

उदयपुर। हीरो मोटो कार्प के अधिकृत विक्रेता वीएसएस एन्टरप्रोईजेज एवं डबोक स्थित वीएसएस मोटर्स पर आज हीरो द्वारा युवाओं के लिये पेशन एक्स प्रो का नया माडल नये फीचर्स के साथ आज बाजार में उतारा गया। लांन्चिंग के अवसर पर 2 ग्राहकों गणेशलाल व मन्नालाल को नये माडल की मोटरसाईकिल की चाबी सौंपी।

वीएसएस एन्टरप्राईजेज के प्रबन्ध निदेशक सतपालसिंह ने बताया कि नये माडल में कम्पनी बी एस 4 मानक की पुरानी गाड़ी के मुकाबले ग्राहक को इस नये 110 सीसी के माडल में माईलेज 10 किलामीटर प्रति लीटर अधिक मिलेगा। कम्पनी ने इस माडल में आई3एस की नई तकनीक को जोड़ा है। कम्पनी ने इस माडल में टेल लाईट को एलईडी में बदल दिया है ताकि अंधेरे में दुर्घटना की संभावना न के बराबर हो। चार नये रंगो में उपलब्ध इस गाड़ी की नयी ग्राफिक साथ डिजाईन की गई है। जो दूर से ही देखने में आकर्षित लगती है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *