Header Banner

सखी उत्सव में 3000 से अधिक महिला सखियों ने की भागीदारी

BY — March 14, 2018

हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सखी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया किया, जिसमें 3000 से अधिक सखी महिलाओं, महिला कर्मचारियों एवं जिंक परिवार की सदस्यों ने हर्षोल्लास से महिला दिवस मनाया एवं परिवार, समाज और देश को सशक्त करने का प्रण लिया।

मुख्य अतिथि आरके जैन, उप वन संरक्षक ने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा महिलाओं के लिए सखी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार के अवसर का उपयोग करते हुए सामाजिक और आर्थिक तौर पर सक्षम बनना चाहिए, जिससे उनका पूरा परिवार सशक्त और मजबूत बनता है। इस मौके पर उन्होंने सभी सखी महिलाओं को बधाई दी।
कार्यक्रम में जावर माइंस के साईट प्रेसिडेंट राजेश कुण्डु ने कहा कि वेदांता हिन्दुस्तान जिंक के कार्यक्रम सखी और खुशी महिलाओं और बच्चों के सर्वागिण विकास पर केंद्रीत है। एक महिला स्वावलम्बी और शिक्षित होती है तभी समाज और देश का विकास होता है। ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और शिक्षित बनाना ही हिन्दुस्तान जिंक का लक्ष्य है, जिसको हमने खुशी और सखी कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त किया है।
शुभारंभ मुख्य अतिथि जैन, राजेश कुण्डू, साइट प्रेसीडेंट जावर माइन्स एवं यतीश यादव, सदस्य निदेशक मण्डल, मंजरी फाउण्डेशन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में सभी सखी महिलाओं ने विभिन्न खेलकूद रस्सा कस्सी, कुर्सी रेस, मटका फोड, बाल्टी में बॉल, रंगोली, चम्मच रेस और मटकी फोड प्रतियोगिता में बढचढ कर हिस्सा लिया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो नाटक सड़क सुरक्षा और ग्रामीण महिलाओं द्वारा गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से कुरीतियों को दूर करने और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जावर माइन्स महिला क्लब, जावर माइन्स के कर्मचारियों ओैर अधिकारियों ने शिरकत कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में साथ ही सीएसआर के अन्तर्गत हिन्दुस्तान जिंक़ द्वारा संचालित की जा रही परियोजनाओं खुशी, शिक्षा सम्बल, समाधान, सखी और जिंक फुटबाॅल एकेडेमी के कार्यो और गतिविधियों की जानकारी स्टाॅल के माध्यम से दी गयी।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड-काॅर्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिं़क अपने आ- पास के क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये कटिबद्ध है। सखी कार्यक्रम से जुड़ कर उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेर, चित्तौड़गढ़ एवं उत्तराखण्ड के पंतनगर की महिलाएं आत्मनिर्भर होने की ओर अग्रसर है। हिन्दुस्तान जिंक की 1237 सखी समूहों से जुड़कर 14421 महिलाएं लाभान्वित हो रही है।
हिन्दुस्तान जिंक एवं सहेली समिति के मंजरी फाउण्डेशन द्वारा 275 स्वयं सहायता समूहों की 3097 से अधिक ग्रामीण महिलाए जिले में हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से जुडकर लाभान्वित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने हर्ष जताया एवं महिलाओं ने अनुभव भी साझा किये।
मुख्य अतिथियों द्वारा बुलण्द ग्राम संगठन को पर्यावरण, स्वच्छता एवं सडक सुरक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ ग्राम संगठन का पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ समूह सखी दुर्गा देवी जावर, मंजू देवी कानपुर और मंजू देवी नेवातलाई को दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन द्वारा 50 सखी महिलाओं को फलदार पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिं़क के हेड सिविल अरूण श्रीमाली, जैकुद्दीन शैख, सीएसआर टीम, मंजरी फाउण्डेशन टीम जावर माइन्स सहित कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में हेड एडमिनिस्ट्रेशन और एक्सटेªनल रिलेशन कर्नल विनय शर्मा ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply