Header Banner

उमराह के जायरीनोें को दिया प्रशिक्षण

BY — April 23, 2018

उदयपुर। हज हेतु पवित्र स्थल मक्का एवं मदीना एवं उमराह की यात्रा पर जाने वाले जायरिनों को सैय्यद टूर्स एण्ड ट्रेवल्स की ओर से आज मल्लातलाई स्थित विज्डम होम स्कूल में आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया गया।

सैय्यद टूर्स के निदेशक अमजद अली ने बताया कि 25 अप्रले को शहर के 97 अकीदतमंदों का एक दल उमराह यात्रा के लिये मक्का व मदीना जायेगा। इसी को लेकर यात्रियों को वहंा की जाने वाली इबादत अरकान,अदबों अहतराम की विशेष जनकारी दी गई। दल के ट्रेनर हाफिज आफताब आलम ने जायरिनों को प्रशिक्षण दिया।
हाजी सुल्तान मिर्जा हाजी रफीक, मोहसिन, फैजान अली, ने भी जायरिनों को को सउदी अरब सरकार द्वारा दी जा रही मेडीकल और यात्री सुरक्षा की जानकारियंा दी। इस प्रशिक्षण शिविर में पार्षद नजमा मेवाफरोश, असगर अली, इकबाल खान और समाजजनों ने जायरिनों को शुभकामनायें दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply