Header Banner

आर्ट एक्सप्रेस में फैशन, इन्टीरियर एवं आर्ट का प्रदर्शन 6 को

BY — May 3, 2018

उदयपुर। आईएनआईएफडी द्वारा चिक्स कनेक्ट के साथ मिलकर रविवार शाम को आयड़ पुलिया स्थित होटल रेडिसन ग्रीन में आर्ट एक्सप्रेस-2018 नामक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें फैशन के साथ-साथ इन्टीरियर कला का बखूबी प्रदर्शन होगा।

उदयपुर सेन्टर की हेड सीए प्राची मेहता व चिक्स कनेक्ट की निदेशिका हुर्रतुल मलिका ताज ने बताया कि अनचेन्ड नामक थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में फैशन की दुनिया से जुड़ी सेलिब्रिटी नारी पर हो रहे अत्याचारांे का अंत पर महिला सशक्तिकरण की प्रस्तुति दे कर थीम को सार्थक करेंगे।
मेहता ने बताया कि फैशन शो में ब्यूटी क्वीन्स आकृति मलिक, रंजिता स्याल, एण्ड शैली शर्मा सहित अनेक महिलायें रेम्प पर कैट वाॅक करेगी। शो में अवार्ड प्रदान किये जायेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिये दिल्ली की फैशन डिजायनर पूनम दुबे, बिग बाॅस फेम इमाम सिद्दकी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा मुक्ता शर्मा, परम अरोड़ा, सिमी चैहान, शीबा अरोड़ा, अर्शिया, नौशिन भी प्रस्तुति देंगे। पिक्स एण्ड पीचिस की गीता खथ्ुारिया भी मौजूद रहेगी। अरूण माण्डोत ने बताया कि निदेशक मनिल मेहता ने बताया कि इस कार्यक्रम में वे लोग भाग लेंगे जिन्होंने फैशन एवं इन्टीरियर की दुनिया में शहर का नाम रोशन किया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply