टाटा स्काई का अमिताभ बच्चन के साथ मैक्सिमम एन्टरटेनमेंट कैम्पेन शुरू

BY — May 3, 2018
Print

क्रिकेट के इस मौसम में टाटा स्काई के नये विज्ञापन अभियान हर सीन का मजा लो की पेशकश की गई है। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन नजर आयेंगे। इस कैम्पेन में उस मनोरंजन को दिखाया गया है, जिसकी पेशकश टाटा स्काई द्वारा की जाती है।

इस कैम्पेन के 9-सीरीज के विज्ञापन फिल्म में एक प्यारी एवं यादगार स्टाइल में अमिताभ बच्चन एक क्रिटिक की भूमिका निभा रहे हैं। इसका प्रसारण एक-एक कर मई के महीने में किया जायेगा।
टाटा स्काई के चीफ कम्यूनिकेशन्स आॅफिसर मलय दीक्षित ने कहा, ‘‘टाटा स्काई के पास विभिन्न शैलियों में कई चैनल हैं, जो न सिर्फ टीवी, बल्कि मोबाइल एप्प पर भी उपलब्ध हैं। इसका उद्देश्य ग्राहकों को यह बताना है कि हमारे प्लेटफाॅर्म पर हमेशा कुछ नया रहता है। अमिताभ बच्चन के साथ हमारा नया कैम्पेन इसी को दर्शाता है। यह टाटा स्काई द्वारा कभी न खत्म होने वाले मनोरंजन और हमारे दर्शकों के लिये टेलीविजन देखने के उन्नत अनुभव को दर्शाता है।‘‘
बिंगे वाॅचर्स को यह दृढ़ विश्वास है कि वे अपनी तरह के क्रिटिक्स हैं। आप बिग बी को फिल्में देखते समय फिल्मों के सितारों की आलोचना करते हुये ऐसा करते देखेंगे। टाटा स्काई द्वारा 81 मूवी चैनलों और 600 से अधिक चैनलों एवं सर्विसेज के साथ दर्शकों के लिये ढे़र सारे मनोरंजन एवं मस्ती की पेशकश की जाती है। इसके अतिरिक्त टाटा स्काई मोबाइल एप्प के साथ दो रजिस्टर्ड डिवाइसेज पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एकसाथ कंटेंट देखा जा सकता है। इससे परिवार में रहने वाले लोगों के लिये अपनी पसंद के कंटेंट देखना और मनोरंजन का मजा लेना आसान हो जाता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *