Header Banner

दिलीप सुखाडि़या पंचतत्‍व में विलीन

BY — May 6, 2018

उदयपुर 6 मई। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया के ज्येष्ठ पुत्र दिलीप सुखाड़िया की आज सुबह 11 बजे दुर्गा नर्सरी रोड़ स्थित उनके निवास स्थान आर्शीवाद हाउस से निकली अंतिम यात्रा में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत भी शामिल हुए। अंतिम यात्रा अशोक नगर स्थित श्मशान घाट पहुंची, जहां उनकी देह पंचतत्व में विलीन हुई। मुखाग्नि उनकी पुत्री कामायनी सुखाड़िया ने दी।

इससे पूर्व गहलोत दुर्गा नर्सरी स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे, जहां उन्हांेने सुखाड़िया की धर्मपत्नी नीलिमा सुखाड़िया सहित पूरे परिजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, कांग्रेस कमेटी के शहर जिला अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा, देहात अध्यक्ष लाल सिंह झाला, अरूण सुखाड़िया, दीपक सुखाड़िया, गोपाल नागर, सुधीर जोशी, राजीव सुहालका, दिनेश दवे, हेमंत श्रीमाली सहित कांगे्रस के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की ओर से शहर जिला अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा ने उनके पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित किये। शेख ने बताया कि गहलोत अपरान्ह को हवाई जहाज से दिल्ली के लिये रवाना हो गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply