शिवाचार्य चातुर्मास कार्यालय का देवेन्द्र धाम में उदघाटन

BY — May 7, 2018

उदयपुर। श्रमण संघ के चतुर्थ पट्टधर आचार्य डा. शिवमुनि मसा के उदयपुर में चातुर्मास के तहत आज देवेंद्र धाम में शिवाचार्य चातुर्मास व्यवस्था समिति के कार्यालय का उद्घाटन प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य कांतिलाल जैन के करकमलों से किया गया।

चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष विरेंद्र डांगी ने बताया कि देश-विदेश से लगभग 3 लाख भक्तों के चातुर्मास में पंहुचने की सम्भावना को ध्यान में रखते हुए सारी व्यवस्थाएं की जा रही है। चातुर्मास कमेटी के सभी संयोजक, उदयपुर एवं उप नगरों के श्रावक संघों के पदाधिकारी, श्राविका संघ,देवेन्द्र महिला मण्डल, विभिन्न महिला मण्डल, युवक परिषद,विभिन्न युवा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित उदयपुर के गणमान्य नागरिकों के साथ ओंकारलाल सिरोया, गणेशलाल गोखरू, हिम्मत सिंह गलुण्डिया, गणेश लाल मेहता, संजय भंडारी, बसन्तीलाल कोटिफोड़ा, महेन्द्र तलेसरा, दिलीप सुराणा, निर्मल पोखरना, दिनेश चोर्डिया आदि उपस्थित थे। आचार्य शिवमुनि का चातुर्मास भव्यातिभव्य एवं अविस्मरणीय बनाने का संकल्प लिया। संचालन महेन्द्र तलेसरा ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *