Header Banner

उदयपुर का सार्थक द्वितीय रनर अप

BY — May 8, 2018

उदयपुर। लेकसिटी के सार्थक सक्सेना ने पेरू देश के टेकना मंकी बीच पर हुए मिस्टर सी वल्र्ड कांटेस्ट 2018 में में द्वितीय रनर अप रह कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लेकसिटी का नाम रोशन किया है।

सार्थक सक्सेना के पिता पुनीत सक्सेना ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्व के 27 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें सार्थक मिस्टर इंटरकॉन्टिनेंटल 2018 एवं मिस्टर कॉपर घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यूक्रेन,द्वितीय स्थान पर फ्रांस रहा। इससे पूर्व सार्थक 2017 में मिस्टर दिल्ली भी रहा था। सार्थक दिल्ली के इवेंट कंपनी के बेनर तले पेरू गये थे। सार्थक वर्तमान में एक शेफ है और उन्होंने ताज औरंगाबाद से शेफ की डिग्री प्राप्त की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply