Header Banner

युवाचार्य महेन्द्र ऋषि का चातुर्मास पहली बार उदयपुर में

BY — May 8, 2018

आचार्य डा. शिवमुनि आज तरपाल में

उदयपुर। श्रमण संघ आचार्य डा. शिवमुनि महाराज के चातुर्मास के साथ पहली बार उदयपुर में युवाचार्य महेन्द्र ऋषि का भी चातुर्मास होगा।

श्रीसंघ अध्यक्ष ओंकारसिंह सिरोया ने बताया कि युवाचार्य के दर्शन करने आज उदयपुर श्रीसंघ के अनेक पदाधिकारी सहित चातुर्मास संयोजक वीरेन्द्र डांगी, महामंत्री हिम्मतसिंह गलुण्डिया, प्रमोद खाब्या, पीसी कोठारी, युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सेठिया, रवि माण्डावत, अनामिका सेठिया सहित अनेक सदस्यों ने रणकपुर में दर्शन किये एवं वहीं पर युवाचार्य की भव्य अगवानी की। बुधवार को विहार करते हुए युवाचार्य अरण्यवास पहुंचेंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र तलेसरा ने किया। वीरेन्द्र डांगी ने बताया कि आचार्य डा. शिवमुनि विहार करते हुए बुधवार के तरपाल पधारेंगे जहां पर आचार्य के श्रीमुख से धार्मिक प्रवचन की गंगा बहेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply