Header Banner

शगुन वेडिंग प्रदर्शनी 18 से

BY — May 11, 2018

उदयपुर। शगुन सेवा संस्थान की महिला शाखा शगुन इन्टरनेशनल क्लब द्वारा 18 मई से सौ फीट रोड़ स्थित मंगलम पैलेस में आयोजित शगुन वेडिंग प्रदर्शनी लगायी जाएगी। प्रदर्शनी में विधवा महिलाओं द्वारा लगायी जाने वाली स्टालें निःशुल्क रहेगी।

संस्थान की सीमा भण्डारी ने बताया कि महिलाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से प्रति तीन माह में लगाये जाने वाले इस एक्सपो में इस बार जोधपुर, जयपुर, कलकत्ता, मुबंई, अहमदाबाद की महिलायें अपने उत्पादों का यह प्रदर्शन करेगी। जिसमें जयपुर, की साड़ियंा,जयपुर की ज्वैलरी,हाथ की ज्वैलरी, कुन्दन, स्टोन, मुबंई के डिजायनर,सूट, कलकत्ता की साड़ियंा, हेण्डीक्राफ्ट आइटम, लेदर बैग सहित अनेक आकर्षक उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे। प्रदर्शनी में अनेक प्रकार की प्रतियोगितायें भी आयोजित की जायेगी। प्रदर्शनी में निःशुल्क कुण्डली मिलान एवं वास्तु परामर्श भी उपलब्ध रहेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply