लेकसिटी समर शॉपिंग कार्निवाल का आगाज आज से

BY — May 11, 2018

उदयपुर। उदयपुर के आयड़ स्थित लेकसिटी मॉल में 12 से 27 मई तक 17 दिवसीय लेकसिटी समर शॉपिंग कार्निवाल का आगाज होगा।
कार्निवाल के इवेंट पार्टनर बंधन इवेंट्स के प्रबंधक नितिन दशोरा ने बताया कि इस कार्निवल में जनता को ढेर सारी शॉपिंग के साथ ढेर सारे उपहार जितने का मौका मिलेगा। साथ ही कार्निवल के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओ में आमजन भाग ले सकेंगे।

लेकसिटी मॉल मेनेजर विवेक पेटवाल ने बताया कि सभी ब्रांड द्वारा उपभोक्ताओं के लिए शॉपिंग ऑफर चलाये जायेंगे व शॉपिंग के साथ लकी ड्रा के लिए कूपन भरने का मौका भी उपभोक्ताओं को प्राप्त होगा।
इसी के साथ 17 दिनों तक चलने वाले लेकसिटी समर शॉपिंग कार्निवाल में अलग अलग तरह की प्रतियोगिताए आयोजित होगी जैसे डांसिंग, सिंगिंग, मॉडलिंग जी.के. क्विज, वन मिनट एक्टिविटी इत्यादि जिसमे उपभोक्ता प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रत्येक दिन कई सारे आकर्षक उपहार जीत सकेंगे। यह कार्निवाल 27 मई तक चलेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *