Header Banner

नेशनल कूडो रेफरी पैनल में उदयपुर के मेनारिया बने ए ग्रेड रेफरी

BY — May 16, 2018

उदयपुर। कूडो राष्ट्रीय मुख्यालय ने कूडो राजस्थान के अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित रेन्शी राजकुमार मेनारिया को नेशनल कूडो रेफरी पैनल में ए ग्रेड प्रदान कर सम्मानित किया।

कूडो इन्टरनेशनल फेडरेशन आॅफ इंडिया के सोशिहान मेहुल वोरा ने बताया कि राजकुमार मेनारिया को उनके 40 वर्षो के मार्शल आर्ट के अनुभवों की वरीयता एवं राष्ट्रीय ए ग्रेड रेफरी परीक्षा में उतीर्ण होने पर प्रमाण पत्र एवं बेज प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उन्होेंने बताया कि मेनारिया के साथ ही राजस्थान के 10 एंव उदयपुर के 6 अनुभवी कूडो खिलाड़ियों ने रेफरी जज सी ग्रेड परीक्षा उतीर्ण कर कीर्तिमान रचा है। उतीर्ण हुए शहर के 6 रेफरी शुभबाला राधास्वामी, कुंवर जगपालसिंह राठौड़, कंुवर रणवीरसिंह चुण्डावत, राजनन्दिनी मेनारिया, भूपेन्द्र बन्धु एवं प्रियूल मेनारिया सहित 11 क्वालिफाईड रेफरी जज का पैनल है जिससे उदयपुर के कूडो खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर की चेम्पियनशीप का अनुभव एवं अभ्यास का मौका लगातार मिलेगा।
इस शानदार सफलता के लिये जिला कूडो एसोसिएशन उदयपुर,राज्य कूडो संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply