Header Banner

मुकेश माधवानी डूंगरपुर में सम्मानित

BY — May 16, 2018

उदयपुर। कौमी एकता के प्रतीक हजरत किबला मस्तान बाबा की याद में रमजान की आमद की खुशी में एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर की ओर से वागड़ वाटिका हाॅल में एक समारोह आयोजित किया गया।

सभी समुदाय के 500 से अधिक जयरतमदों को राशन वितरण किया वहीं आयोजित सम्मान समारोह में पर्यटन को बढ़़ावा देने हेतु उदयपुर के लाईन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी को तथा उदयपुर के ही भानूप्रतापसिंह धायभाई को समाजसेवी के रूप में शाॅल ओढ़ा़कर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समारेह के मुख्य अतिथि डुंगरपुर सभापति के.के.गुप्ता ने माधवानी से डूंगरपुर में फिल्मों की शूटिंग के परिषद की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवानें का आश्वसान दिया।
ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरामी ने बताया कि ग्रुप द्वारा वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष रमजान के मौके पर इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित जरूरतमंदो को राशन वितरण किया जाता है। अब तक 9500 परिवार इससे लाभान्वित हो चुके है। समारोह में डाॅ. गौरव यादव,प्रकाश पंचाल को भी सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply