उदयपुर। महावीर इन्टरनेशनल उदयपुर द्वारा उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के बैठने के लिये निर्मित करायी गई 16 बैंचों एवं वात्सल्य स्तनपान शिशुगृह का उद्घाटन रविवार को गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया द्वारा किया जायेगा।
महावीर इन्टरनेशनल के बी.एल.खमेसरा ने बताया कि उद्घाटन समारोह रेलवे स्टेशन पर प्रातः आठ बजे आयोजित किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि गुलाबचन्द कटारिया, विशिष्ठ अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, प्रन्यास चेयरमेन रविन्द्र श्रीमाली होंगे। इस अवसर पर रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.