Header Banner

वीर झाला मान के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम 14 से

BY — June 8, 2018

उदयपुर। बड़ी सादड़ी जैन चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर एवं बड़ी सादड़ी जैन मित्र मण्डल उदयपुर द्वारा महाराणा प्रताप के सिपहसालार वीरझाला मान के 442 वें बलिदान दिवस आयोजित किये जाने वाले 5 दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज 14 जून से टीबी हाॅस्पिटल बड़ी में फल वितरण से होगा।

मण्डल अध्यक्ष श्याम नागौरी ने बताया कि इसी श्रृख्ंाला में 15 जून को नारायण सेवा वृद्धाश्रम में निराश्रितों को भोजन,16 जून को भारतीय लोककला मण्डल में कवि सम्मेलन, 17 को आरएनटी मेडिकल हाॅस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर, 18 जून को प्रातः 8 बजे मोतीमगरी स्थित झाला मन्ना पार्क में संगोष्ठी एंव पुष्पांजली कार्यक्रम तथा साढ़े आठ बजे इसी पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम वहीं पर आयोजित किया जायेगा।
मण्डल के मंत्री अरविन्द जारोली ने बताया कि 16 जून शनिवार को आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में इन्दौर के हास्य कवि सत्यनारायण सत्तन, इन्दौर के ही ओज कवि मुकेश मोलवा, इन्दौर के हास्य कवि हेमन्त पाण्डे, इन्दौर की श्रृगांर रस की कवियित्री डाॅ.भुवन मोहिनी, इटावा के हास्य कवि गौरव चैहान, ओछा के वीर रस के कवि सुमित मिश्रा तथा उदयपुर के कवि राव अजात शत्रु सूत्रधार क रूप मंेे कवितापाठ करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आयोजित समारोह के अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ संासद सी.पी जोशी, मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेन्द्रप्रसाद गोयल, विशिष्ट अतिथि डाॅ. विमल नागौरी, कमलेश शर्मा तथा बड़ी सादड़ी के युवा उद्यमी प्रकाश कनेरिया होंगे। इस अवसर पर युवा उद्यमी व समाज सेवी जितेन्द्रसिंह राठौड़ (जीतू बन्ना) को झाला मान सम्मान, जितेन्द्र आंचलिया, सुरेन्द्र मोगरा, डाॅ. गुनीत मांेगा भार्गव, पंकज चैधरी, दशरथसिंह झाला, राजकुमार मेहता, नवीन कंठालिया तथा भरत चैधरी को प्राईड आॅफ बड़ी सादड़ी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply