Header Banner

युवा वर्ग में योर्कर्स एवं सीनियर्स में चामुंडा टीम ने जीते खिताब

BY — June 11, 2018

जॉय एवं सूर्यप्रकाश सुहालका मैन ऑफ द टूर्नामेंट
सुहालका नाइट प्रीमियर लीग-18 का शानदार समापन

उदयपुर। सुहालका महासभा उदयपुर द्वारा आयोजित प्रथम सुहालका नाइट प्रीमियर लीग-18 का समापन रविवार रात्रि फील्ड क्लब ग्राउंड पर संपन्न हुआ।

महामंत्री सूर्य प्रकाश सुहालका ने बताया कि तीन दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच खेलने के बाद 16 टीमों में से चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची जिनमे सुहालका योरकर्स, सुहालका यंगस्टर्स, सुहालका किंग्स इलेवन एवं सुहालका सेवन किंग्स के बीच मुकाबले हुए। फाइनल में पहुंची सुहालका यॉर्कर ने सुहालका यंगस्टर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया जिसमें कनिष्क मैन ऑफ द मैच रहे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट जॉय सुहालका रहे।
सीनियर्स में सुहालका चामुंडा टीम ने सुहालका साईं क्लब को पराजित किया और विजेता बनी जिसमें मैन ऑफ द मैच ऋतुराज रहे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट सूर्य प्रकाश सुहालका रहे।
अंडर 14 बच्चों का भी मैच खेला गया जिसमें सुहालका फाइटर्स ने वॉरियर्स को हराया जिसमें भास्कर मैन ऑफ द मैच रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी एवं अन्य पारितोषिक अध्यक्ष बाबूलाल, महामंत्री सूर्य प्रकाश, कोषाध्यक्ष किशन लाल, प्रायोजक श्याम लाल, जगदीश, चित्रेश एवं रोहित सुहालका ने प्रदान किए। उदयपुर में पहली बार पिंक सॉफ्ट बॉल से हुई इस प्रतियोगिता में समाज के 150 खिलाडियों ने अपना खेल कौशल प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता के दौरान सैंकड़ों की संख्या में समाज के महिला, पुरुष एवं युवा दर्शक मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply