Header Banner

रोटरी क्लब एलीट को मिला बेस्ट क्लब का अवार्ड

BY — June 11, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब एलीट द्वारा वर्ष 2017-18 के दौरान जनहित में किये गये स्थायी प्रोजेक्ट सहित अन्य सेवा कार्यो के लिये रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 की ओर यूसीसीआई में आयोजित अभार प्रदर्शन में बेस्ट क्लब सहित 4 पुरूस्कारांे से सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष कमलेश तलेसरा ने बताया कि प्रान्तपाल मौलीन पटेल ने क्लब को बेस्ट क्लब, बेस्ट वाॅश इन स्कूल प्रोजेक्ट,बेस्ट बुलेटिन, बेस्ट स्कूल प्रोजेेेक्ट सेवा कार्य के लिये सम्मानित किया। रोटरी क्लब एलीट द्वारा कृत्रिम हाथ लगाने का स्थायी सेवा प्रकल्प होटल गोरबन्ध मंे प्रारम्भ किया गया, जिसकी समारोह में भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। क्लब द्वारा शहर के 51 सरकारी विद्यालयों को वाॅश इन स्कूल नामक रोटरी प्रोजेक्ट को 77 लाख 52 हजार रूपयें की ग्लोबल ग्रान्ट के जरिये पूरा किया जायेगा।
इस अवसर पर सचिव सुनील वस्तावत, आरके सिंह, सुधीर दुग्गड़, मनीष गलुण्डिया सहित अनेक सदस्यों ने पुरूस्कार ग्रहण किये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply