Header Banner

पेसिफिक में इंडियन आयल का मैनेजमेन्ट डेवलपमेन्ट प्रोग्राम

BY — July 7, 2018

खुदरा व्यवसाय में भारतीय रिटेलरों का प्रबन्धन विश्व में सर्वश्रेष्ठ है तथा खुदरा व्यवसाय ही भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह बात पेसिफिक विश्वविद्यालय के डीन प्रो. महिमा बिरला ने पेसिफिक विश्वविद्यालय व आईओसीएल द्वारा आयोजित दो दिवसीय मैनेजमेन्ट डवलपमेन्ट प्रोग्राम के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कार्यक्रम में भाग ले रहे डीलर्स को आधुनिक तौर-तरीके जैसे ई-काॅमर्स, टेली मार्केंटिंग, वेबसाइट, पेमेन्ट गेटवे आदि का उपयोग करते हुए विक्रय प्रणाली में सुधार लाने की सलाह दी। कार्यक्रम संयोजक आशीष अधोलिया ने बताया कि इस दो दिवसीय मैनेजमेन्ट डवलपमेन्ट प्रोग्राम ‘दिशा का आयोजन फैकल्टी आॅफ मैनेजमेन्ट, पेसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। डवलपमेन्ट प्रोग्राम में आईओसीएल के कुल 46 डीलर्स ने भाग लिया। प्रोग्राम के दौरान दो दिनों तक आयोजित विभिन्न सत्रों में पेसिफिक प्रबन्ध संकाय के फेकल्टी सदस्यों तथा अन्य आमंत्रित विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को सेल्स, परचेज, ब्राण्डिंग, टीम वर्क, सेल्फ मैनेजमेन्ट, कस्टमर रिलेशनशीप, प्रोफिटेबिलीटी इम्पु्रवमेन्ट आदि विषयों पर व्यापार जगत द्वारा अपनाये जा रहे आधुनिक तौर-तरीकों का प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम संयोजक आशीष अधोलिया ने बताया कि 4-5 जुलाई को दोनों दिन चार-चार सत्र हुए जिनमें 23-23 डीलर्स ने भाग लिया। प्रथम सत्र में रिसोर्स पर्सन प्रो. शिखा बहल ने ‘मैनेजिंग एण्ड आर्गेनाइजिंग द सेल्स‘ विषय पर बोलते हुए डीलर्स को आत्ममंथन की ट्रिक्स के बारे में बताया उन्होंने बताया कि किस प्रकार, उद्देश्य तय करना, गोले सेटिंग, फोकसिंग, निर्णयात्मक रूख, समय प्रबन्धन आदि से व्यापार में निखार लाया जा सकता है।
द्वितीय सत्र मंे पेसिफिक महाविद्यालय के प्रो. पुष्पकांत शाकद्विपी ने रिटेल आउटलेट ब्रान्डिंग एवं कल्यूमर लोयल टी विषय पर प्रकाश डाला उन्होंने बांडिंग के विभिन्न तौर-तरीके तथा उपभोक्ताओं की निष्ठा बनाए रखने के तरीके डीलर्स को समझाए।
तृतीय सत्र में विषय विशेषज्ञ डाॅ अनुपम भर्णव ने मैनेजिंग इन्टर पर्सनल बिहेवियर एवं एम्प्लोयी मोटीवेशन के बारे में बताया उन्होंने प्रतिभागी डीलर्स को बताया कि किस प्रकार वे अपने कर्मचारियों की समस्याओं को समझें एवं दूर कर अपने सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने टीम बिल्डिंग तथा कर्मचारियों के कौशल का सर्वाधिक उपयोग का तरीका समझाया।
चतुर्थ सत्र में रिसोर्स पर्सन रविन्द्र बांगड़ ने ‘इनोवेटिव सेल्स प्रैक्टिसेज एवं टेªन्डस इन पेट्रोल रिटेलिंग‘ विषय पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कौन से तरीकों का प्रयोग कर व्यापार में आ रही चुनौतियों का सामना कर व्यापार में वृद्धि की जा सकती है।
डेवलेप कार्यक्रम के दौरान आई.ओ.सी. के उदयपुर डिविजन के रिटेल सेल्स प्रबंधक रोशन रंजन सिन्हा, रिटेल सेल्स वरिष्ठ प्रबंधक जय कुमार दशोरा एवं सहायक प्रबंधक रिटेल आटोमेशन अभिषेक चैधरी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply