डीपीएस में ओलम्पिक स्तर की राइफल शूटिंग रेंज का उद्घाटन 9 को

BY — July 7, 2018

अन्तर्राष्ट्रीय शूटर अपूर्वी चंदेला करेगी उद्घाटन

उदयपुर। राइफल शूटिंग में अपना भविष्य देखने वाले खिलाड़ि़यों के लिये खुशखबरी है कि अब उदयपुर में उन्हें ओलम्पिक सतर की राईफल शूटिंग की टेªनिंग उदयपुर में मिल पायेगीं इसके लिये दिल्ली पब्लिक स्कूल ने अपने विद्यालय परिसर में इलेक्ट्रोनिक राइफल शूटिंग रेंज की स्थापना की है। जिसका उद्घाटन 9 जुलाई को अन्तर्राष्ट्रीय शूटर अपूर्वी चंदेला के हाथेां होगा।

विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल ने आज यहंा अयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि डीपीएस उदयपुर राजस्थान राज्य की पहली शिक्षण संस्था है जो विद्यालय स्तर पर यह सुविधा प्रदान कर रही है। विद्यालय परिसर में स्थापित यह शूटिंग रेंज 10 मीटर लम्बी है, जिसमें पाँच मेन्यूअल राइफल्स तथा आठ इलेक्ट्राॅनिक है। इनमें चार पिस्टल और चार राइफल है। छात्रांे को सर्वोत्तम सुविधा देने के उद्देश्य से राइफल जर्मनी से आयातित की गई है। इस प्रकार की राइफल का प्रयोग अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रियो ओलम्पिक में प्रयोग में ली जाने वाली राइफल के समान ही है।
उन्होेंने बताया कि इसी के साथ विद्यालय में रोबोटिक्स लैब व लैंग्वेज लैब का भी उद्घाटन किया जाएगा। रोबोट के माध्यम से छात्र मानव यंत्र का निर्माण कर उपलब्ध किट और उपकरण की सहायता से नये नये प्रोजेक्ट बना पाएंेगे। अंग्रेजी भाषा की स्पष्टता और सटीकता के साथ अंग्रेजी भाषा की बारीकीयों को समझकर इस वैश्विक भाषा का कौशल बढ़ाने का प्रयास इस प्रयोगशाला में किया जाएगा। ये सुविधाएँ छात्रों के चहुँमुखी विकास व भविष्य निर्माण के नये आयाम खोलेगी। जहाँ प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर वैश्विक नागरिक बन पाएगा।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य संजय नरवरिया ने विश्वास जताया कि विद्यार्थियों को अत्याधुनिक समुचित सुविधाएँ तथा कुशल प्रशिक्षण देकर ही आज के शिक्षार्थियों को भावी चैंपियन बनाना संभव हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर राइफल शूटिंग में नाम कमा चुके विद्यालय के तीन छात्र इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *