आतिशबाजी कर मनाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी

BY — July 18, 2018

नवनियुक्त सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा का स्वागत

उदयपुर। पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा के कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य नियुक्त होने पर उदयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपार खुशी व्यक्त करते हुए सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। मीणा का परसाद, टीडी, जावर में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया।

मीणा शाम को अपने उदयपुर निवास पर पहुंचे। निवास पर कार्यकर्ताओं का जमघट लग गया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत हेतु उमड़ पड़े। मीणा के निवास पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की एवं मिठाईयां बांटी। नवनियुक्त सीडब्ल्यूसी सदस्य मीणा ने कहा कि इस जिम्मेदारी के लिये मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने एक छोटे गांव के आदिवासी क्षेत्र के नेता को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी है उसे मैं उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाउंगा। साथ ही मेवाड़ में कांग्रेस की मजबूती के लिये हर सम्भव प्रयास करेंगे एवं विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की सरकारी बनेगी, जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत के लिये आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव नीलिमा सुखाड़िया, पंकज शर्मा, पीसीसी सदस्य सुरेश श्रीमाली, देवेन्द्र शक्तावत, अजय सिंह, राजीव सुवालका, दिनेश दवे, कौशल नागदा सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *