Header Banner

22 दम्पतियों ने की पालीताणा तीर्थ की यात्रा

BY — July 19, 2018

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप भामाशाह के 22 दम्पत्ति सदस्य जैन धर्म के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पालीताणा की 3 दिवसीय यात्रा पूर्ण कर आज पुनः लौटे।

ग्रुप अध्यक्ष दिनेश सेठ ने बताया कि यात्रा समिति संयोजक देशबन्धु जैन, समिति उपाध्यक्ष सीएसआर मेहता, डाॅ. आरएल जोधावत व ललित हिंगड़ व दिनेश सेठ के नेतृत्व में 22 दम्पत्ति सदस्यों ने यात्रा पूर्ण की। यात्रा के मार्ग में भरपूर बारीश थी लेकिन यात्रा के दिन मौसम साफ हो जाने के कारण यात्रा आसानी से सम्पन्न हुई।
इसके अलावा तीर्थ यात्रियों ने केसरियाजी,महुड़ी,शंखेश्वर पाश्र्वनाथ, सावत्थी, तगड़ी, अयोध्यापुरम व पालीताणा तक की यात्रा पूरी की। वहंा पंहुच कर सदस्यों ने भक्तिभाव से गिरिराज पर्वत की यात्रा व पूजा अर्चना कर देश में सुखा शान्ति की प्रार्थना की। वापसी के समय सभी सदस्यों ने श्रीमणी लक्ष्मी मन्दिर में पूजा अर्चना की। मन्दिर के ट्रस्टियों ने सदस्यों का साफा पहनाकर व तिलक कर बहुमान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply