Header Banner

दो दिव्यांगों को रोटरी एलीट ने लगाए कृत्रिम हाथ

BY — July 19, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब एलीट द्वारा होटल गोरबन्ध में संचालित स्थायी कृत्रिम हाथ केंद्र में आज दो दिव्यांगों को अमेरिका से आयातित उच्च कोटि के कृत्रिम हाथ लगाकर उन्हे ंनया जीन दिया।

अध्यक्ष रमेश मोदी ने बताया कि सुखेर निवासी एक दिव्यांग एवं उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ क्षेत्र के एक दिव्यांग को ये हाथ लगाये गए। ये हाथ अत्यन्त सुविधाजनक हैं तथा इनसे अनेक रोजमर्रा के काम किये जा सकते हैं। क्लब सदस्य मनीष गलुण्डिया ने ये हाथ फिट किये एवं दिव्यांगों को प्रशिक्षण भी दिया। उल्लेखनीय है कि रोटरी एलीट द्वारा होटल गोरबंध, उदियापोल में संचालित स्थायी कृत्रिम हाथ केंद्र पर किसी भी ऐसे दिव्यांग को जिनका हाथ कोहनी से नीचे कटा हो, ऐसे कृत्रिम हाथ निःशुल्क लगाये जाते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply