Header Banner

लायन्स क्लब बन्धुत्व ने मनाया चार्टर डे व पदस्थापना समारोह

BY — July 23, 2018

उदयपुर। लायन्स क्लब बन्धुत्व का चार्टर डे एवं पदस्थापना समारोह से. 4 स्थित लायन्स भवन में आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रान्तपाल राजेन्द्र अग्रवाल ने नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष विनेाद कुमार जैन, सचिव पंकज कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष पी.सी.शर्मा को शपथ दिला कर पदस्थापित कराया। समारोह में दिव्यंाग बच्चों को मिठाई वितरीत की गई।
विशिष्ट अतिथि अनिल नाहर ने क्लब सदस्यों को सेवा कार्यो से मन से जुड़ने का आव्हान किया। उन्होंने क्लब के स्थापना दिवस पर किये जाने वाले सेवा कार्यो की सराहना की एवं सेवा कार्या में सहयोग का आश्वासन दिया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार जैन ने अपनी वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि सेवा कार्यो में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। समाजसेवी विष्णु सुहालका, कल्पना शर्मा, राजेश शर्मा, रिजन चेयरमेन राजीव भारद्वाज, जोन चेयरमेन रेणु चैधरी सहित अनेक अतिथि मौजूद थे। क्लब निदेशक राजीव खेतान ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर अंत में चार्टर डे के अवसर पर सभी अतिथि एवं पदाधिकारियों ने केक काटा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply