भगवती मुनि की डोल यात्रा में उमड़े श्रावक

BY — August 5, 2018

उदयपुर। श्रमणसंघ के सुशिष्य सुलेखक पूज्य भगवती मुनि म.सा के देवलोकगमन होने पर आज निकली डोल यात्रा में श्रावकों का हुजूम उमड़ पड़ा। डोल यात्रा में भाग लेने के लिये देश के विभिन्न कोनांे से श्रावक एवं श्रमण संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ उदयपुर के अध्यक्ष आंेकारसिंह सिरोया ने बताया कि आज दोपहर 1 बजे खारोल कोलोनी स्थित स्थानक भवन से भव्य जुलुस के साथ डोल यात्रा रवाना होकर फतहपुरा चैराया, सुखाड़िया सर्किल, कोर्ट चैराया, शास्त्री सर्किल होती हुई अशोक नगर मोक्ष धाम पंहुची। इस भव्य शोभा यात्रा में मुनि भगवती महाराज संासारिक परिवाजनों के साथ श्रीसंघ अध्यक्ष आंेकार सिंह सिरोया, संरक्षक कन्हैयालाल मेहता,महामंत्री हिम्मतसिंह गलुण्डिया,डाॅ.शकर लाल डांगी,हिम्मत बडाला ,हीरालाल नावेडिया ,मुबंई से प्रकाश सांखला ,चैथमल सांखला, रतनलाल, ख्याली लाल पामेचा, भीमराज मेहता, भगवतीलाल चैहान के अलावा चित्तौड,निम्बहेड़ा,डूंगला ,सुरत,भीलवाडा,भीम,नाथद्वारा,उदयपुर संघ के आस पास के गांवो से भारी संख्या में श्रावकों ने मुनि को अपनी हार्दिक श्रद्धांजली अर्पित की।
बीच मार्ग में श्रावकों ने गुरूदेव के जय जयकार के नारे लगाते हुए श्रदांजली देकर गुरू भक्ति पेश की। राह मंे भारी संख्या मे जनता ने जगह जगह पर दर्शन कर गुरू को विदाई अंतिम दी। अशोकनगर मोक्षधाम में उनका अन्तिम संस्कार किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *