Header Banner

स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर बंदूकवाला परिजन दौड़े मेराथन में

BY — August 5, 2018

उदयपुर। बोहरा समाज के देश-विदेश में निवासरत बंदूकवाला परिवार के 3 वर्ष से लेकर 62 वर्ष तक की उम्र के 52 सदस्यों ने आज फतहसागर पाल से मेराथन दौड़ की,जो रानी रोड़ होती हुई पुनः पाल पर पंहुची।

अब्बासअली बन्दुकवाला ने बताया कि मेराथन दौड़ प्रातः 6 बजे आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य न सिर्फ परिवार में वरन् शहर के सभी लोगांे को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। फतहसागर पर आने वाले सभी व्यक्तियों ने मुक्तकंठ से इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंषा की और कहा कि यदि इस तरह के पारिवारिक आयोजन और होते रहे तो वो दिन दूर नही जब हर व्यक्ति अपनी, अपने परिवार और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में हिस्सा लेगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए परिवार के कुवैत, चीन, बहरीन , मुम्बई और बंेगलौर में रहने वाले सदस्यों ने इसमें भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply