Header Banner

वाइट गोल्ड व सरस्वती नर्सिंग ने जीते मैच

BY — September 7, 2018

पेसिफिक प्रिमियर लीग

उदयपुर। यहाँ करणपुर के पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर चल रही पेसिफिक प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए दो मैचों में वाइट गोल्ड ने पेरागोंन को 14 रनो से व सरस्वती नर्सिंग ने ट्रुली इंडिया को 3 रनो से हराया।

पहले मैच में वाइट गोल्ड ने पहले ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 131 रन बनाए । समर्पित जोशी ने 45 व आदित्य सिंह राठौड़ ने 39 रन बनाये।हितेष पटेल ने 2 विकेट लिए । जवाब में पेरागोंन की टीम 117 रन ही बना सके । उसकी तरफ से अनुराग सिंह ने 34 व मोहित सिंह ने 29 रन बनाये। कार्तिके पारिख ने 3 विकेट लिए। समर्पित जोशी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दुसरे मैच में सरस्वती नर्सिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 88 रन बनाये। निखिल शुक्ला ने 41 बनाए।महेश पूर्बिया ने 3 विकेट लिए । जवाब में ट्रुली इंडिया की टीम 85 रन ही बना सकी । उसकी तरफ से केतन शर्मा ने 25 रन बनाए । हर्षित दक ने 3 विकेट लिए। हर्षित दक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार वंडर सीमेंट के अशोक बोहरा व किंचित नागर ने प्रदान किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply