Header Banner

एससी एसटी बिल के विरोध में उदयपुर बंद सफल

BY — September 6, 2018

उदयपुर। एससी एसटी एक्ट में लाये गये संशोधन बिल के विरोध में सकल राजपूत महासभा मेवाड़, विप्र फाउण्डेशन व सर्वसमाज के कार्यकर्ता गुरूवार सुबह सूरजपोल चैराहे पर एकत्रित हुए और समूह के रूप में शांतिपूर्ण तरीके से बाजारों का बंद कर कराया।

संस्थापक तनवीर सिंह कृष्णावत ने बताया कि कार्यकर्ताओं की विभिन्न टोलियां बनाई गई जो शहर के विभिन्न हिस्सों में गई और निवेदनपूर्ण दुकानों को बंद करा बिल के बारे में बता उन्हें जागरूक किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, रविन्द्रपाल सिंह कप्पू, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र नागदा, सकल राजपूत महासभा के देहात अध्यक्ष गोपाल सिंह तितरडी, डा. दिलिप सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह शक्तावत, डा. घनश्याम सिंह भीण्डर, भानु प्रताप सिंह कृष्णावत, भंवर सिंह अखेपुर, करणी सेना के जयसिंह जोधा, कुलदीप सिंह ताल, गिरिश श्रीमाली, दिग्विजय सिंह बाठेडा, जयकिशन चौबे, विनोद बोर्दिया सहित कार्यकर्ताओं ने बंद करा समर्थन दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply