Header Banner

पेट्रोलियम दरों को लेकर कांग्रेस का भारत बंद आज

BY — September 9, 2018

उदयपुर। पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों एवं मंहगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी पार्टीयों द्वारा कल 10 सितम्बर 2018, सोमवार को ‘भारत बंद’ के तहत उदयपुर में बंद प्रातः 9 से 3 बजे तक की तयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पूर्व सासंद रघुवीरसिंह मीणा ने आज शास्त्री सर्कल स्थित होटल अलका में प्रदेश पदाधिकारियों, शहर एवं देहात कांग्रेसजनों की बैठक कर शांति पूर्वक बंद सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिये।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए मीणा ने कार्यकत्ताओं से आव्हान किया की सोमवार को दुकान व प्रतिष्ठान सिर्फ शांति पूर्वक तरीके से निवेदन कर बंद करवायें। यह बंद देष हित में करवाया जा रहा है। इसमें किसी भी तरह का टकराव पैदा न हो। बैठक मे व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, नागरिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं ओर ट्रांसपोर्ट यूनियन से अपिल की। वे बंद के आव्हान के चलते अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। मीणा ने आज सभी प्राइवेट स्कूल के अध्यक्ष लोकेश जैन और जितेश श्रीमाली से दूरभाष पर वार्ता कर शिक्षण संस्थान बंद रखने का निवेदन किया जिसे इन्होंने बंद के लिए अपनी सहमति दे दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply