लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरूद्ध

BY — September 9, 2018

मोबाइल, चोरी की 10 मोटरसाइकिल व 4 मोबाइल जब्त

उदयपुर। शहर में आये दिन होने वाली मोटरसाईकल चोरी एवं मोबाइल छीनने की घटनाओं को लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि एएसपी पारस जैन एवं स्वाती शर्मा के नेतृत्व में थानाधिकारी चेनाराम पचार, नारायणसिह सउनि, कांस्टेएबल अर्जुनसिंह, रणजीत सिंह, मोहनसिंह, फरसाराम, दिनेश की टीम का गठन किया गया था।
टीम ने कडी मेहनत कर होमा पुत्र तेजा गमेती, लक्ष्मण पुत्र गना गमेती, रमेश पुत्र किशन गमेती और एक बाल अपचारी को दस्तयाब किया जाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। चारों ने 30 जुलाई को देवाली नहर के पास फोन पर बात करती हुई महिला से फोन छीनकर मोटरसाईकिल से फरार होना स्वीकार किया। सख्ती से पूछताछ पर जिस मोटर साईकिल से फरार हुए वो मोटर साईकिल भी चोरी का होना बताया। उक्त मोटर साइकिल को गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र से ओमबन्ना मन्दिर से चुराना बताया। इन लोगों की निशांदेही से उक्त मोटरसाईकिल को जप्त किया गया और इन तीन व्यक्तियो को मोबाईल लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया तथा नाबालिग को लूट के मामले में निरूद्ध किया गया। उक्त आरोपीगणो से लूटा गया मोबाईल व चोरी की मोटरसाईकिल जिससे लूट की को जब्त किया गया।
उक्त व्यक्तियो से गहनता से पूछताछ करने पर 13 मोटरसाइकिलें उदयपुर शहर में विभिन्न जगहो से चोरी करना स्वीकार किया। इनके कब्जे से 10 मोटरसाईकिल चोरी की बरामद की गई। उक्त आरोपियो ने मोटर साईकिले हाथीपोल थाना क्षेत्र के एमबीजीएच परिसर से 4, गोवर्धनविलास क्षेत्र से 5, प्रतापनगर थाना क्षेत्र से 1, नाई थाना क्षेत्र से 1, सुखेर थाना क्षेत्र चित्रकूट से 1, गुन्जोल थाना नाथद्वारा जिला राजसमन्द से 1 मोटर साईकिल चुराना स्वीकार किया । जिसमें से 10 मोटर साईकिले बरामद की गई है। उक्त आरोपी राह चलती महिलाओ से मोबाईल छीनने निर्माणाधीन साईट पर चार्ज पर लग रहे मोबाइलों को चुराने व मोटर साईकिल चुराने के आदि है। उक्त आरोपीगणो से छीने/ चुराये गये 4 मोबाइल भी बरामद किये है। इन उक्त अपराधियो ने हिरणमगरी थाना क्षेत्र से राहगिरो से 2 मोबाईल छीनने व 1 मोबाईल गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र से राहगिर से छीनने की वारदात स्वीकार की है तथा विभिन्न क्षेत्र से चार्ज में लगे मोबाईल चुराना स्वीकार किया है। ये शहर में निर्माणाधीन मकानों की साईटों पर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *