Header Banner

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जाते पकड़ा, आरोपी फरार

BY — September 13, 2018

उदयपुर। धानमंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंग्रेजी अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जाते हुए कार जब्तु की। आरोपी नाकाबंदी तोड़ भागने में सफल रहे।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रपदीप ने बताया कि धानमंडी एसएचओ नरेन्द्र जैन मय जाब्ताश देहलीगेट पर नाकाबंदी स्थान पर पहुंचे। वहां रात्रि 2.10 बजे सफेद रंग की इनोवा कार हाथीपोल की तरफ से आई जिसका रजिस्ट्रेहशन नम्बर जीजे-01 एएच 2469 अंकित था। चालक के अलावा सीट के पास एक व्यक्ति व चालक सीट के पीछे सीट पर एक व्यक्ति कुल तीन व्यक्ति बैठे थे। चालक को हाथ का इशारा देकर रोका तो चालक गाडी रोक रिवर्स में लेकर नाकाबन्दी तोड़ अश्विनी बाजार की तरफ भाग निकला। पीछा करने पर कार खटीकवाडा हाथीपोल पुरानी सब्जी मण्डी के पास मिली और अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों व्यक्ति गाडी छोड़ भाग गए। कार से 460 बोतल रायल चैलेंज, गोल्ड व्हिस्की व अपराध में उपयोग में लिया गया वाहन इनोवा कार जब्त कर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply