Header Banner

एज्यूकेशन वर्ल्‍ड इंडिया ने दिया डीपीएस उदयपुर जिले में प्रथम स्‍थान

BY — September 29, 2018

स्कूलों की रेंकिग में भी डीपीएस उदयपुर जिले में प्रथम व राज्य में पांचवे स्थान पर

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर को एज्यूकेशन वल्र्ड इंडिया स्कूल की ओर से उदयपुर जिले में प्रथम स्थान एवं सम्पूर्ण राजस्थान में पाँचवां स्थान प्राप्त हुआ।

देशभर के सर्वश्रेष्ठ 1000 डे-कम बोर्डिंग स्कूलों का विभिन्न आयामों के आधार पर एवं गहनता से आंकलन किया गया, जिसमें डीपीएस, उदयपुर को प्रथम स्थान एवं राज्यभर में 5वां स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ।
स्कूल के सम्मान में हरियाणा राज्य के गुरूग्राम शहर में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय नरवरिया को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबन्ध समिति एवं प्रो. वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल ने इस सम्मान का श्रेय विद्यालय टीम को देते हुए आभार व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply