Header Banner

फैशन शो का ग्रान्ड फिनाले आज, प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम

BY — September 29, 2018

उदयपुर। फैशन स्टार द्वारा आयोजित किये जाने वाले फैशन शो के फिनाले में मिस्टर एण्ड मिस ग्राण्ड फिनाले का भी आयोजन रविवार शाम को ओपेरा गार्डन में आयोजित किया जायेगा। इस शो में आॅडिशन में चयनित 25 युवक एवं 25 युवतियां अपनी प्रस्तुति देंगे।

फैशन स्टार के निदेशक आयुष गुप्ता व दामिनी शर्मा ने बताया कि इस शो के तीन राउण्ड होंगें। पहले राउण्ड में 25 युवक एवं 25 युवतियां भाग लेंगे। दूसरे राउण्ड में 15 एवं तीसरे राउण्ड टाॅप 5 प्रतिभागी अपनी फाईनल प्रस्तुति देंगे। पीयूष गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए मुम्बई से दो डिजानईर अजय एवं बूझे को भी आमंत्रित किया गया है जिन्होंने आयोजन के अनुसार प्रतिभागियों की बेहतर ड्रेस डिजाईन की है।
इस अवसर पर डिजाइनर अजय ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में हर कार्यक्रम के अनुरूप ड्रेस डिजाईन करने का प्रयास किया है। इस बार वह उदयपुर आये हैं तो वह प्रतिभागियों को ऐसा आकर्षक लुक देंगे कि देखने वाले भी चकित हो जाऐंगे। हर बार की तरह उदयपुर में भी उनकी डिजाईन का जलवा दर्शकों को अलग अन्दाज में देखने को मिलेगा। फिनाले में जो टाॅप 5 रहेंगे उन्हें सबसे हटके एरेबिक लुक में सजाया जाएगा। जो कि इससे पहले कहीं भी किसी को देखने को नहीं मिला होगा। खास बात यह है कि प्रतिभागियों की हर ड्रेस राजस्थानी कल्चर से मैच करेगी। यह शो उदयपुर के लिए एक यादगार और अनोखा रहेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply