व्यापार अभिवृद्धि में सहायक होगा बीएनआई

BY — October 16, 2018

492 वें चेप्टर की शुरूआत

उदयपुर। व्यापार एवं व्यापारियों को परस्पर समन्वय के माध्यम से व्यापार में अभिवृध्दि, पारस्परिक विश्वास एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धी व्यवसाय के मंच को प्रदान करने के लिए उदयपुर में बिजनेस नेटवर्क इन्टरनेशनल की शाखा का शुभारंभ हुआ।

दिल्ली से आये डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर सुनील के. ने बताया कि 24500 सदस्यों वाले बीएनआई का उदयपुर में 492 वां चेप्टर प्रारम्भ हुआ है। उन्होंने बताया कि यह संगठन अपने बिजनेस को अलग अलग तरीके से बढ़ावा देते हैं। इसे रेफरल भी कहा जा सकता है। विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क मार्केटिंग ऑर्गेनाइजेशन है। आज हुई कांफ्रेंस में 150 उद्योगपति शामिल हुए। दुनिया भर में 2 लाख 47 हजार सदस्य हैं। राज्य का दूसरा शहर है जहां बीएनआई काम कर रहा है। यह आपसी कारोबार का बेहतर मंच है। जयपुर से आये डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर अक्षय गोयल ने बताया कि जयपुर में निस्संदेह बिजनेस में खासा असर हुआ है।
उदयपुर में इस संगठन को जिस प्रकार से रेस्पोन्स मिला है उसको देखते हुए कहा जा सकता है इस संगठन का भविष्य बहुत उज्जवल है। उदयपुर में 15 दिन में 1 करोड़ का बिजनेस किया है। गिव एन्ड गेन का कॉन्सेप्ट रहता है। 9400 करोड़ का बिजनेस बीएनआई के मार्फत हुआ है। हमारा लक्ष्य 2020 तक 50 हजार सदस्य हैं जो 50 हजार करोड़ का बिजनेस करेंगे। इससे कहीं न कहीं देश को भी रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय शाखा के प्रमुख अनिल छाजेड़ ने बताया कि अब तक 35 से अधिक व्यवसायों ने इस नेटवर्क से जुड़ने की इच्छा प्रकट की है। उन्होंने स्पष्ट बताया है की प्रत्येक चेप्टर में एक व्यवसाय एवं उद्यम से जुदा एक ही सदस्य बन सकेगा इससे उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढाने में गति मिलेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *