Header Banner

मातुश्री महिला क्लब ने किया गरबा

BY — October 17, 2018

उदयपुर। मातुश्री महिला क्लब ने आज ओरियंटल पलेस रिसोर्ट में गरबा का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

क्लब की संरक्षिका कौशल्या ग्टटानी ने बताया कि गरबा आयोजन में 100 से अधिक महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में गरबा खेलकर नवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाया। इस आयोजन में बेस्ट ग्रुप डंास प्रथम एवं लैला मजनू डांस ग्रुप द्वितीय रहा। बेस्ट ड्रेस में सुनीता शर्मा,बेसट डांस में प्रेम कंवर व सुनीता विजेता रही। इसके अलावा संात्वना पुरूस्कार भी प्रदान किये गये। श्रीमती गटट्ानी ने बताया कि आगामी 25 अक्टूबर को ओरियंटल पैलेस में ओपन गरबा का आयोजन रखा गया है। जिसमें कोई भी भाग ले सकेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply