Header Banner

शांतिलाल जैन की देह आरएनटी को दान

BY — November 13, 2018

उदयपुर। समाजसेवी 80 वर्षीय शंातिलाल जैन पुत्र स्व. रतनलाल जैन के निधन पर परिजनों ने उनकी देह को आज आरएनटी मेडिकल काॅलेज के एनाटोमी विभाग के विभागध्यक्ष घनश्याम गुप्ता को सुपुर्द किया।

शांतिलाल जैन द्वारा लिखी गई वसीयत के अनुसार अपने पिता की देह को उनकी पुत्रियों रेखा जैन एवं मंजू बापना सहित उनके पूरे परिवार ने काॅलेज को सुपुर्द किया। इस अवसर पर सैकड़ों समाजजन, परिवारजन, रिश्तेदारांें ने अंतिम यात्रा के दौरान भावभीनी श्रद्धंाजली दी। इससे पूर्व अंतिम यात्रा के हिरणमगरी से. 5 से रवना हुई और उसके एनाटोमी विभाग पंहुचने पर अंतिम विदाई दी गई। वहंा पर मौजूद सभी ने मंगलपाठ किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply