Header Banner

रोटरी क्लब का दीपावली स्नेह मिलन

BY — November 13, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रानी रोड़ स्थित रोटरी बजाज भवन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष ओपी सहलोत ने बताया कि इस अवसर पर राजेन्द्र सुखवाल ने गीत ’जीवन से तेरी आंखे मजबूर करें जीने के लिये…’,बालिका संाघी गुप्ता ने ’थ्हारी कमरिया-थ्हारी कमरिया..’ गीत पर नृत्य, उम्मेदसिंह चैहान व श्रीमती राजेन्द्र जैन ने युगल गीत ’आ लौट के आ जा मेरे मीत..’की प्रस्तुति दे कर माहौल में समां बांध दिया। कार्यक्रम संयोजक डीपी धाकड़ ने कार्यक्रम में महिलाओं के 16 श्रृगंार पर प्रश्नोत्तरी कर सभी का मनोरंजन किया। अंत में हाउजी खेलायी गयी। इस अवसर पर सचिव राकेश माहेश्वरी ने बताया कि 14 नवम्बर को सिटी स्टेशन रोड़ स्थित राजस्थान एग्रीकल्चर डिपो फाउण्डेशन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जायेगा। प्रारम्भ में परमेश्वर धर्मावत ने ईश वंदना प्रस्तुत की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply