हिन्दुस्तान जिंक इंडीवुड इण्डिया एक्सीलेन्स अवार्ड से सम्मानित

BY — December 6, 2018

हिन्दुस्तान जिं़़क को धातु एवं खनिज़ श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंडीवुड इण्डिया एक्सीलेन्स अवार्ड-2018 से सम्मानित किया गया है। ज्ञातव्य रहे कि यह पुरस्कार कंपनियों द्वारा ‘मेक इन इण्डिया’ की अवधारणा के अनुरूप किये गये प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है तथा इससे विश्व के मानचित्र पर देश की एक अलग पहचान बनी है।

यह सम्मान सऊदी अरब के महामहिम मोहम्मद इब्राहिम अल कथानी ने प्रदान किया। यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिं़क की ओर से एसोसिएट वाइस प्रेसीडेन्ट-सेन्ट्रल डिजाइन श्री बीएचआरएस रेड्डी ने समारोह में ग्रहण किया। इंडीवुड बिल्ट इन इण्डिया एक्सीलेन्स अवार्ड-2018 समारोह का आयोजन इंडीवुड एवं इंडीवुड प्रोजेक्ट की सहभागी तेलंगाना सरकार द्वारा किया गया है।
हिन्दुस्तान जिं़क के वाइस पे्रसीडेन्ट एवं हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन, पवन कौशिक ने कहा कि यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टकता एवं आधुनिक तकनीक एवं नवाचार हेतु उठाये गये प्रभावी उपायों की मान्यता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *