रोटरी मेला 16 को, तैयारियों जोरों पर

BY — December 6, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा 16 दिसम्बर को सौ फीट रोड़़ स्थित शुभकेसर गार्डन में रोटरी मेला आयोजित किया जायेगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर जारी है।

मेले की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष ओपी सहलोत ने बताया कि मेले में इस बार खान-पान एवं मनोरंजन की 40 स्टाॅलें होगी। मेले से आय प्राप्त करने के लिये एक रेफल टिकिट रखा गया है जिस पर कार सहित ढेरों ईनाम रखे गये है। मेला दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जोयगा।
मेला चेयरमेन डा. प्रदीप कुमावत ने बताया कि इस रेफल टिकिट पर प्रथम पुरूस्कार स्वरूप कार, मोटरसाईकिल सहित विभिन्न प्रकार के आकर्षक ईनाम रखे गये है। जिसका ड्रा उसी रात हजारों की संख्या में उपस्थित रहने वाली जनता में सामनें पारदर्शिता के साथ निकाला जायेगा। उन्होंने बताया कि शहर के हर कोने में मेले प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले का रेफल टिकिट मेले की बेक बॅान है क्योंकि इससे प्राप्त होने वाली आय से क्लब द्वारा जनहित के सेवा कार्य किये जाते है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *