Header Banner

देश की सबसे बड़ी शाही शादी के नजारे

BY — December 9, 2018

उदयपुर। देश की सबसे बड़ी शाही शादी के उदयपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम रविवार को संपन्नत हुए। रिलायंस इंस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी की पुत्री ईशा की आनंद पीरामल के साथ प्री वेडिंग सेरेमनी के तहत दो दिन में उदयपुर में बॉलीवुड, उद्योग जगत के सितारे पहुंचे।

डबोक एयरपोर्ट लगातार 24 घंटे खुला रहा। विदेशों से आने वाले चार्टर विमानों के लिए यहां अस्थायी इमिग्रेशन काउंटर लगाए गए।

ख्यातनाम उद्योगपतियों सहित बॉलीवुड के अमूमन सभी बड़े सितारे यहां पहुंचे और कार्यक्रम का आनंद लिया। दुल्हन की मां नीता अम्बानी के नृत्य से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। उसके बाद जय जगदीश हरे आरती हुई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply