Header Banner

मिहिर एवं प्राची का राजस्थान वेटलिफ्टिंग टीम में चयन

BY — December 10, 2018

उदयपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में 14 से 21 दिसंबर तक होने वाली राष्ट्रीय यूथ व जुनियर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर के मिहिर सोनी राष्ट्रीय जुनियर वर्ग में व प्राची सोनी राष्ट्रीय यूथ वर्ग में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला वेट लिफ्टिंग संघ के सचिव कमलेश शर्मा के अनुसार मिहिर सोनी एवं प्राची सोनी का राजस्थान टीम में चयन जोधपुर में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय यूथ व जुनियर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर राजस्थान टीम में अपना स्थान बनाया। दोनों खिलाड़ी 12 दिसम्बर को जयपुर से नागपुर के लिए राजस्थान टीम के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रस्थान करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply