सूखी सब्जियां बन रही आकर्षण का केन्द्र

BY — December 29, 2018

उदयपुर। नगर निगम प्रांगण में चल रही खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में इस बार सूखी सब्जियां विशेष रूप से महिलाओं के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। महिलायें इन्हें खूब पसन्द कर रही है।

मेला संयोजक ने बताया कि बीकानेर मारवाड़ से आए भंवर लाल पुत्र मांगीलाल ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से उदयपुर के खादी मेले में आ रहे हैं तब से लेकर आज तक उनका यहां पर काफी अच्छा अनुभव रहा है। सूखी सब्जियां लेने के लिए शहरवासियों को हर साल हमारा इंतजार रहता है। उनके पास केर सांगरी, गून्दा, कमटा, काचरी, कसूरी मेथी, पापड़, भुजिया, बड़ी, गजक, तिरंगा पापड़, चना, लहसुन पापड़ आदि की वैरायटी प्रचुर मात्रा में महिलायें ले जा रही है। है। यहां खासकर महिलाएं सांगली काचरी और गून्दा काफी पसंद कर रही है। सुखी सब्जियों की खासियत है यह साल भर चलती है इनमें महिलाओं को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और सबसे बड़ी बात यह है यह बहुत स्वादिष्ट बनती है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *