Sat, September 12, 2026
Header Banner

रोटरी पन्ना ने वरिष्ठ नागरिकों संग मनाया नववर्ष समारोह

BY — December 29, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना ने आज ओरियंटल पैलेस में आज मुस्कान क्लब के वरिष्ठ नागरिकों के साथ हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ नव वर्ष समारोह मनाया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रोटरी की सहायक प्रांतपाल श्रद्धा गट्टानी एवं मधु सरीन थी।

क्लब अध्यक्ष तारिका धायभाई ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने संास्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। उनके लिये नृत्य का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर भानूप्रतापसिंह धायभाई, राकेश सेन, मेघना गौड, निहार बापना, दीपक माहेश्वरी, अशोक पालीवाल, ज्योति बोलिया सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply