जेएसजी समता के 40 सदस्य विदेश यात्रा पर रवाना

BY — January 5, 2019

उदयपुर। आज 40 सदस्यीय जैन सोशल गु्रप-समता एवं समता युवा संस्थान के सदस्य 7 दिवसीय ‘‘इण्डोनेशिया एवं बाली’’ यात्रा पर रवाना हुए। इस दल को जैन सोशल गु्रप मेवाड़ रिजन के इलेक्ट चैयरमेन आरसी मेहता एवं कोषाध्यक्ष मोहन बोहरा ने उपरणा व माला पहना कर विदा किया।
इस अवसर पर मेवाड़ रिजन के च्त्व् अरूण माण्डोत, रमन जैन, राकेश नन्दावत, मनिल मेहता, मनीष लोढ़ा व 100 से अधिक जैन सोशल गु्रप के पदाधिकारियों ने विदाई दी। इस यात्रा के दौरान दल धार्मिक एवं स्थल की यात्रा कर 12 जनवरी को पुनः उदयपुर पहुंचेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *