राउंड टेबल इंडिया ने 3 कक्षाओं के लिए दिया फर्नीचर

BY — January 27, 2019

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया ने गोद लिये हुए पहाड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाड़ा के छात्रों के बैठने के लिये विद्यालय प्रबंधन को फर्नीचर प्रदान किया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में छात्रों रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा 3 कक्षाओं के लिये स्कूल के प्रधानचार्य जिनेन्द्र जैन को फर्नीचर का प्रदान किया गया। यह फर्नीचर समारोह में एरिया चेयरमेन विनम्र जालान, निवर्तमान एरिया चेयरमैन अभिनव वाधवा, नेशनल प्रोजेक्ट्स संयोजक हुसैन मुस्तफा एवं चेयरमैन वरुण मुर्डिया की मौजूदगी में सौंपा गया।
कार्यक्रम में राउंड टेबल इंडिया की ओर से दीपक भंसाली, हंजाला इनायत, कपिल करनपुरिया, अनंजय जैन और गौरव खन्ना और लेडीज सर्किल इंडिया से शबनम तोबवाला, शमीना हंजाला, जागृति खन्ना और जहाबिया मुस्तफा आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *